फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous liquor incident : Excise inspector Phulpur and head constable suspended

जहरीली शराबकांड : आबकारी इंस्पेक्टर फूलपुर व हेड कांस्टेबल निलंबित

Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor incident : Excise inspector Phulpur and head constable suspended
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में हुए जहरीली शराब कांड को जिला व पुलिस प्रशासन भले ही मानने को तैयार न हो लेकिन शासन स्तर से कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है। फिलहाल गाज आबकारी विभाग पर गिरी है और आबकारी इंस्पेक्टर फूलपुर के साथ ही एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर फूलपुर मनोज यादव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। पवई थाना क्षेत्र का मित्तूपुर बाजार आबकारी इंस्पेक्टर फूलपुर के ही अंतर्गत आता था। आबकारी इंस्पेक्टर के साथ ही हेड कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया है। जिले में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई हो गई है लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अमला अब तक यह मानने को तैयार नहीं है कि जिले में जहरीली शराब की कोई घटना हुई है, जबकि जिले में 22 की मौत हो चुकी है और पड़ोसी जिले में करने वालों की संख्या मात्र पांच है। एसपी अंबेडकरनगर पीआरओ ने यह बताया भी था कि जैदपुर निवासी सोनू चौबे पवई के मित्तूपुर बाजार से अवैध शराब ला कर पीया था, जिससे उसकी मौत हुई थी। वहीं अंबेडकरनगर जिले में इंस्पेक्टर जैदपुर के अलावा तीन सिपाहियों पर एसपी अंबेडकरनगर ने कार्रवाई की है। आबकारी विभाग के कुछ लोगों पर भी कार्रवाई की सूचना है, जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed