फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Swanidhi scheme: 2500 vendors applied, loan on 1700

पीएम स्वनिधि योजना : 2500 वेंडरों ने किया आवेदन, 1700 को लोन

Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
PM Swanidhi scheme: 2500 vendors applied, loan on 1700
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्तूबर को पीएम स्वनिधि के तहत चयनित पटरी, ठेला, फेरी और खोमचा लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों से सीधा संवाद करने वाले हैं। इस दौरान चयनित वेंडरों को लोन का वितरण भी किया जाना है। इसे लेकर जनपद में तैयारी जोरों पर है, लेकिन योजना के तहत अभी जनपद काफी पीछे दिखाई दे रहा है। हालांकि कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर शोर से जारी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुए रेहड़ी-पटरी वालों को फिर से काम शुरू करने और उन्हें साहुकारों के चंगुल से बचाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को बहुत ही आसान शर्तों पर 10,000 रुपये का लोन दिया जाना है। समय पर लोन चुकाने पर सब्सिडी भी दी जाएगी। योजना के तहत जनपद में निकायवार जनसंख्या के आधार पर लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। जनपद के दो नगर पालिकाओं और 11 नगर पंचायतों में 9055 स्ट्रीट वेंडरों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है। आजमगढ़ नगर पालिका के लिए 3329 और मुबारकपुर पालिका के लिए 3025 तथा 11 नगर पंचायतों के लिए 2701 वेंडरों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक विभाग की ओर से इसके सापेक्ष लगभग 4000 वेंडरों का पंजीकरण किया है। इसमें लगभग 2500 वेंडरों ने 10 हजार के लोन के लिए आवेदन किया है। अभी तक 1700 वेंडरों को लोन दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक इस संख्या में और इजाफा करने के लिए विभाग की ओर से कोशिशें तेज कर दी गई है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि 10 हजार की धनराशि को वेंडर कम मान रहे हैं। इसलिए आवेदन करने वालों की संख्या तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से इसकी समीक्षा भी की थी। ज्यादा से ज्यादा वेंडरों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में पीओ डूडा अरविंद पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के संवाद के लिए कुछ महानगरों के ही वेंडरों का चयन किया गया है। इसलिए आजमगढ़ के वेंडरों को मौका मिलने की संभावना कम ही है। फिर भी कार्यक्रम को देखते हुए ऋण वितरण के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000000
ऐसे मिलना है लाभ
आजमगढ़। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार का लोन वेंडरों को उपलब्ध कराया जना है। इसे एक साल में पांच किस्तों में चुकाना होगा। प्रत्येक वर्ष सात फीसदी की दर से ब्याज सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी लोन लेने वाले के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed