फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM's rally prepares to raise 1.5 lakh people

पीएम की रैली में डेढ़ लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

Sun, 08 Jul 2018 11:54 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Sun, 08 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
PM's rally prepares to raise 1.5 lakh people
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल।
 14 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा के लिए रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ सर्किट हाउस में मैराथन बैठक की।  
विज्ञापन

तीन चरणों में हुई बैठक में पहली बैठक आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलों के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, पुर्व प्रत्याशियों के साथ हुई। दूसरी बैठक मंडल अध्यक्षों, मंडल रैली प्रभारियों, बैठक लेने वाले प्रमुखों के साथ की। तीसरी बैठक रैली की व्यवस्था में लगाए गए व्यवस्था प्रमुखों के साथ हुई। जिसमें उन्होंने जनसभा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ पूरे प्रदेश के साथ पूर्वांचल के विकास को लेकर गंभीरता पूर्वक प्रयासरत हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के विकास की लाइफ लाइन बनेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर मंदुरी में उनकी विशाल जनसभा होनी है। इसमें आजमगढ़ मंडल से लगभग 150000 लोगों को रैली में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए सभी पदाधिकारी, नेता, सांसद, विधायक के साथ हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी सामूहिक जनसंपर्क कर आमजन को रैली के बारे में बताएं और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का काम करें।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, भरत सिंह, हरिनारायण राजभर, रविंद्र कुशवाहा, विजय बहादुर पाठक, दारासिंह चौहान, नीलम सोनकर, अरुण सिंह, नरेंद्र सिंह, यादव, जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, उपेंद्र शुक्ला, सहजानंद राय, विनोद राय आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed