{"_id":"5b4257d84f1c1bb2288b5591","slug":"planting-of-trees-on-the-banks-of-tamasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा किनारे लोगों ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा किनारे लोगों ने किया पौधरोपण
Azamgrah
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पौध रोपड़ कार्यक्रम में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमसा सफाई अभियान के तीसरे चरण का रविवार को पौधरोपण के साथ शुभारंभ हुआ। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पौधरोपण के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। किसी ने पौधे लगाए तो किसी ने उनके लगने के बाद पानी डाला। जिलाधिकारी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के दौरान लोगों ने सैकड़ों पौधे लगा डाले।
अमर उजाला की मुहिम और जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के प्रयास से तीन जून को राजघाट से शुरू हुआ तमसा सफाई अभियान का कारवां अब अपने तीसरे चरण में पहुंच चुका है। रविवार को जिलाधिकारी ने तमसा सफाई अभियान के तीसरे चरण में पौधरोपण की शुरूआत की। नगर के भोला घाट से शुरू हुआ पौधरोपण का कार्य कदम घाट पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान लगभग पांच सौ पौधों का रोपण कर लोगों ने तमसा के तट को हरा भरा करने का संकल्प लिया। रविवार को शुरू हुए इस अभियान में आईएमए, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जामुन, सागौन, कदंब, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, हरसिंगार, गुलमोहर आदि के पौधे रोपे गए। जहां एक तरफ लोग पौधों को लगाने का कार्य शुरू किया वहीं दूसरी कुछ लोगों ने इसमें पानी डालना शुरू किया। जहां जरूरत पड़ी लोगों ने कड़ी बनाकर नदी से पानी निकालकर पौधों को सींचा। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ अजिभयान 10 बजे तक अनवरत जारी रहा। जब अभियान समाप्त हुआ तो लोगों ने सोमवार को पुन: मिलने का वादा कर घरों को रवाना हो गए। इस मौके पर आईएमए के डा. स्वास्ति सिंह, डा. अशोक सिंह, डा. परिजात बरनवाल, डा. अनूप सिंह यादव, डा. पीयूष सिंह यादव, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, मो. अफजल, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, सुमंत सिंह, नित्यानंद मिश्रा, मणिंदर सिंह, अनिल राय, एसके सत्येन, प्रवीण सिंह, अरविंद, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया के अलावा महिला संगठनों से विभा गोयल, डा. अलका सिंहं, अनीता द्विवेदी आदि उपस्थित थी।