फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   plaintiff beat lawyer in the Azamgarh court

Azamgarh: 'तारीख' देने पर भड़का वादकारी, कोर्ट में ही अधिवक्ता को पीटा, खून देख साथियों को आया गुस्सा; फिर...

Tue, 16 Apr 2024 04:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

Azamgarh News: न्यायालय कक्ष में जब वादकारी ने अधिवक्ता का मारा तो हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं को इकट्ठा होता देख वह भागने लगा लेकिन पकड़ा गया। अधिवक्ता भवन में उसकी खूब पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया-बढ़ाया।

विज्ञापन
plaintiff beat lawyer in the Azamgarh court
तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक वादकारी ने न्यायालय कक्ष में ही अपने अधिवक्ता को मुकदमें में तारीख लेने पर पीट दिया। जवाब में अधिवक्ता भी एकजुट हो गए और वादकारी की जमकर पिटाई कर दिया। घटना से घंटों तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन


सीओ शुभम मय दल बल मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद से वादकारी को अधिवक्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी रामवृक्ष मंगलवार को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए मंगलवार को तहसील पहुंचा था। नायब तहसीलदार अजमतगढ़ कोर्ट में मुकदमा था। सुनवाई के दौरान अधिक्ता मानस यादव ने अगली तरीख पर सुनवाई की गुहार लगाया। जिस पर वादी मुकदमा रामवृक्ष भड़क गया और अधिवक्ता पर हमला बोल दिया।

रामवृक्ष के हमले से अधिवक्ता के नाक से खून आने लगा। इतने में अन्य अधिवक्ता भड़क उठे और वादी रामवृक्ष को दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए रामवृक्ष भाग कर अधिवक्ता भवन में घुस गया। जहां अधिवक्ताओं ने लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया।


जानकारी होते ही सीओ सगड़ी शुभम तोदी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह रामवृक्ष को अधिवक्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सीओ दफ्तार का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी पर कोतवाल विवेक पांडेय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से तहरीर लेकर मुकदम दर्ज करने का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया। घायल अधिवक्ता को मेडिकल के लिए पुलिस ने भेज दिया है। वहीं घायल रामवृक्ष को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed