फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Piyush Mishra told the story of struggle in open dialogue

खुले संवाद में पीयूष मिश्रा ने बयां की संघर्ष की कहानी

Sun, 20 Oct 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Piyush Mishra told the story of struggle in open dialogue
संवाद कार्यक्रम में युवाओं को जानकारी देते पीयूष मिश्रा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के रैदोपुर स्थित शारदा टॉकिज परिसर में आयोजित आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव के दूसरे दिन रविवार को अभिनेता पीयूष मिश्रा ने जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने जिंदगी, फिल्म और रंगमंच से जुड़े संघर्ष को साझा किया।
विज्ञापन

पीयूष मिश्रा ने अपनी जिंदगी, फिल्म और रंगमंच का संघर्ष बड़ी संजीदगी के साथ सबके सामने रखा। युवाओं से जीवन और जीवन से जुड़ी सीख साझा की और युवाओं को सवाल करने का खुला मौका दिया। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड को वेब सीरीज में भी दखल करना चाहिए। क्योंकि इनके जरिए बहुत हिंसा और खून खराबा दिखाया जा रहा है जो गलत है। इस मौके पर समीक्षक अजीत राय ने संवाद में मॉडरेटर की भूमिका निभाई। इसके साथ ही फिल्म उत्सव के दूसरे दिन तीन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें फिल्म जेड प्लस दिखाई गई और फिल्म के लेखक रामकुमार सिंह ने भी लोगों से संवाद किया। यह फिल्म एक नाई की है जो संयोग से दरगाह का सरबरा बन बैठता है। जहां एक बार सीएम का आगमन होता है। सीएम चुनाव में होने वाली हार को टालने के लिए वहां पहुंचते हैं। यहीं से उस नाई के जीवन में बदलाव होता है और उसे जेड प्लस सुरक्षा मिल जाती है। यह सुरक्षा उसके लिए कहीं-कहीं बाधक भी बनती है। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर फिल्म रोड टू संगम का विशेष प्रर्दशन किया गया। फिल्म के अभिनेता पवन मल्होत्रा और निर्देशक अमित राय से खुला संवाद हुआ। इसके अलावा मनोज वर्मा निर्देशित भूलन द मेज का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed