फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pits of city roads are giving pain, increasing waist and neck patients

शहर की सड़कों के गड्ढे दे रहे दर्द, बढ़ रहे कमर व गर्दन के मरीज

Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pits of city roads are giving pain, increasing waist and neck patients
आजमगढ़। जिले की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यह राहगीरों बीमार कर रहे हैं। जहां बड़े गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों से वाहनों की रफ्तार कम हो रही है तो वहीं राहगीर इनमें लगने वाले झटकों से कमर और गर्दन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर की बात करें तो दलालघाट से पुरानी कोतवाली, रैदोपुर से काली चौरा, पुरानी सब्जी मंडी से बदरका, पुरानी सब्जी मंडी से आसिफ गंज, पुरानी कोतवाली से पांडेय बाजार व सिधारी पुल से शंकर जी तिराहा तक की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। हालांकि इन्हें गड्ढामुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कहीं-कहीं गड्ढों में गिट्टियां गिरा कर छोड़ दी हैं।ेकिन उसे बनाया नहीं। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बने इन गड्ढों में पानी भर गया जो लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं रहा।
विज्ञापन

अभी हाल ही में जिलाधिकरी विशाल भारद्वाज ने समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को जल्द से जल्द सड़क को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। बावजूद इस पर कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। फिलहाल मौजूदा वक्त में सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। दोपहिया और चार पहिया वाहन हिचकोले खाते हुए चले रहे हैं। जरा सी चूक हादसों का सबब बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झटकों से डिस्क खिसकने का खतरा
आजमगढ़। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एके मिश्र कहते हैं कि तेज झटकों से कमर की डिस्क खिसकने का खतरा रहता है। रीढ़ व कमर दर्द के मरीजों के लिए गड्ढों भरी सड़क पर सफर और दर्द बढ़ा सकती है। इसके अलावा सर्वाइकल से गर्दन में दर्द हो सकता है। इसके लक्षण होने पर सुरक्षित यात्रा ही बचाव है। ऐसे में बाइक के सफर से बचना होगा। ट्रेन की यात्रा करें तो बेहतर है। बताया कि रोजाना कमर और गर्दन दर्द के 15-20 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। पहले इनकी संख्या बमुश्किल 8-10 होती थी।

समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी को 15 तक हर हाल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि वह हर हाल में गुणवत्तायुक्त सड़कों का मरम्मत कराएं। -विशाल भारद्वाज, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed