{"_id":"595d24b74f1c1b55038b46d8","slug":"pipeline-sprawled-in-miss-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे इलाकों में बिछेगी पाइपलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे इलाकों में बिछेगी पाइपलाइन
azamgarh
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारी हरसंभव आवश्यक कदम उठाएं। 581 करोड़ की लागत से जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। छूटे इलाकों में पाइप लाइन बिछवा कर जन-जन तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। अधिकारी विकलांगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के तौर पर करें। ये बातें उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में कहीं।
उन्होंने जिला योजना समिति के सदस्यों से कहा कि वे राजनीति और भेदभाव भुलाकर विकास कार्यों में सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि 581 करोड़ से जिले का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने विभाग की ओर से चलाई जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं।
इसमें पूरी तरह से तत्परता दिखाई जाए। कहा कि सरकार का लक्ष्य पाइप लाइन बिछवाकर जन-जन तक पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण परजोर देते हुए कहा कि पौधरोपण में जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यों में विकलांग की जगह दिव्यांग का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में विकलांगों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह के माध्यम से सशक्त तथा आत्म निर्भर बनाया जा रहा है।
कहा कि जिला योजना समिति के माध्यम से आजमगढ़ के विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को विभिन्न जन कल्याणकारी योजानाओं का लाभ दिलाते हुए उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
जिला योजना समिति की बैठक में लालगंज की सांसद नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्र गुड्डू, सपा विधायक आलमबदी, संग्राम सिंह, नफीस अहमद, बसपा विधायक सुखदेव राजभर, भाजपा विधायक अरुणकांत यादव, पूर्व मंत्री सपा के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।