{"_id":"6ad3bfbbbf403336eb05305a","slug":"pink-samadhan-diwas-pink-grievance-redressal-day-held-across-all-tehsils-18-out-of-441-complaints-resolved-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159073-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सभी तहसीलों में लगा पिंक समाधान दिवस, 441 शिकायतों में 18 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सभी तहसीलों में लगा पिंक समाधान दिवस, 441 शिकायतों में 18 का निस्तारण
विज्ञापन
मार्टीनगंज तहसील में अपनी समस्या बताते फरियादी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलों में 441 शिकायतें मिलीं, जिनमें 18 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मार्टीनगंज तहसील परिसर को गुलाबी रंग से सजाया गया। यहां सीडीओ राकेश कुमार पटेल और एएसपी मानुष पारीक समेत अन्य अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जमीन पर कब्जे की शिकायत पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए गए।
वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। मार्टीनगंज में 140 शिकायतें मिलीं, जिनमें सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
वहीं, बूढ़नपुर में 33 शिकायतों में एक, लालगंज में 56 में पांच, फूलपुर में 51 में तीन और निजामाबाद में 46 में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। मेंहनगर में 11 और सगड़ी में 104 शिकायतें मिलीं, लेकिन इन दोनों तहसीलों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
मार्टीनगंज तहसील में सीडीओ ने पेंशन से वंचित पात्र महिलाओं का पंजीकरण कराने तथा केवाईसी और एनपीसीआई संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने में मदद देने के निर्देश दिए। महिलाओं और अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देकर पात्रता के अनुसार आवेदन के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओं के जन्म प्रमाणपत्र समय से बनवाने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस क्रम में नमो ड्रोन दीदी योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल के रूप में विकसित करने की पहल की जानकारी दी गई।
महिलाओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में भी बताया गया। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने पर जोर दिया।