फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pilots and EMTs went on boycott work on ambulance parked on the road

सड़क पर एंबुलेंस खड़ी पर कार्य बहिष्कार पर गए पायलट व ईएमटी

Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pilots and EMTs went on boycott work on ambulance parked on the road
एंबुलेंस चालकों के प्रदर्शन के दौरान देवखरी में खडें एंबुलेंस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समायोजन के लिए आंदोलन कर रहे 102, 108 और एएलएस एंबुलेंसों के चालकों ने रविवार मध्य रात्रि से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। लखनऊ-बलिया फोरलेन पर देवखरी के पास सड़क के किनारे एंबुलेंसों खड़ाकर प्रदर्शन किया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। सभी तहसील मुख्यालयों पर आपातकाल के लिए आठ एंबुलेंस काम कर रही है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश में एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई थी तो इसके संचालन की जिम्मेदारी जीवीके कंपनी को दी गई थी। अब सरकार ने इस कंपनी से एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सेवा के संचालन का अधिकार छीन लिया है। इस सेवा में पूरे प्रदेश में लगभग 1000 पायलट व ईएमटी तैनात हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय एएलएस सेवा का संचालन खुद करेगा लेकिन जीवीके के कर्मचारियों को लेने को तैयार नहीं है। समायोजन के लिए एंबुलेंसकर्मी आंदोलन कर रहे हैं। जिले में 100 से अधिक एंबुलेंस है, जिन्होंने रविवार की रात 12 बजे से ही कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। देवखरी में फोरलेन पर सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तक आंदोलन व कार्य बहिष्कार चलेगा।
विज्ञापन

मरीजों हो रही परेशानी
आजमगढ़। सरकारी एंबुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सर्वाधिक परेशानी प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल अथवा अन्य सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र पर पहुंचने वाली महिलाओं को हुई। परिजन मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस अथवा वाहनों से लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने मुंहमांगा किराया भी वसूल किया। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद छुट्टी पाई कई प्रसूताओं को भी घर लौटने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर कोई समस्या नहीं है। समस्या शासन स्तर पर है, जिसके लिए लखनऊ में वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द कार्य बहिष्कार समाप्त हो जाएगा।
डॉ इंद्र नारायण तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed