फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup-riding miscreants attacked PRV and jawans

पिकअप सवार बदमाशों ने पीआरवी व जवानों पर किया हमला

Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup-riding miscreants attacked PRV and jawans
पवई। बृहस्पतिवार की रात पिकअप सवार बदमाशों ने पीआरवी व कलान चौराहे पर तैनात जवानों पर हमला कर दिया। इस घटना में पीआरवी का शीश टूट गया। पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पिकअप सवार बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर थाने की गैर जनपदीय सीमा पर बृहस्पतिवार की रात लगभग एक बजे होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो पिकअप वाहन तीव्र गति से आती हुई दिखायी दिए। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने रुकने का इशारा किया। उसके बाद पिकअप में सवार 4-4 की संख्या में युवक वाहन रोकने के बजाय होमगार्ड्स पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड्स ने किसी तरह खुद को बचाया। भागे और इसकी सूचना यूपी 112 की पुलिस को दी। सूचना पर यूपी 112 का पीआरवी वाहन से प्रभारी हेड कांस्टेबल नंदलाल, कांस्टेबल राजकरन सोनकर, होमगार्ड सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। पिकअप का पीछा करने लगे। पिकअप तेज रफ्तार से शाहगंज की तरफ भागने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस पुलसराय बाजार में पहुंची, पिकअप सवार बदमाशों ने पीआरवी पर भी पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस कर्मचारी और कोई एक्शन लेते इससे पहले पिकअप सवार बदमाश अपना वाहन लेकर शाहगंज की तरफ भाग गए। शुक्रवार को पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पिकअप सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed