फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pick died aged collision

पिकअप की टक्कर से वृद्ध की जान गई

Fri, 15 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pick died aged collision
बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोड़ पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जौनपुर जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



चौकी गांव निवासी जवाहिर माली (60) फूलमाला का कारोबार करते थे। नित्य अपनी पत्नी लालती देवी के साथ मोपेड से बरदह बाजार में जाते थे। दूकानदारों को फू लमाला देकर घर लौट आते थे। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे घर मंकर संक्रांति मनाने के बाद दंपती बरदह बाजार के लिए निकला।
विज्ञापन



अभी वह गांव के मोड़ से आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि बरदह बाजार में जौनपुर की तरफ  से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने मोपेड में टक्कर मार दी। इसमें जवाहिर और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। लोग घायल दंपती को सीएचसी बरदह ले गए। जहां डाक्टरों ने जवाहिर को मृत घोषित कर दिया। जबकि लालती का जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed