फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   pharjeevaade ke maamale mein mahila samet do giraphtaar

फर्जीवाड़े के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
pharjeevaade ke maamale mein mahila samet do giraphtaar
आजमगढ़। फर्जी भू अभिलेख तैयार कर जमीन बैनामा कर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। रौनापार थाने में महिला समेत दो लोग नामजद किए गए थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सादीपट्टी ग्राम निवासी गुलाबी देवी पत्नी बेचू राम का आरोप है कि रौनापार क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर निवासी रामजतन व डिहवा ग्राम निवासिनी लालती देवी पत्नी जंगबहादुर ने भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अपना बताते हुए पीड़िता से तीन लाख रुपए लेकर उसका फर्जी बैनामा कर दिया। जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद गुलाबी देवी जब भूमि पर कब्जा करने गई तो उसे कब्जा करने नहीं दिया गया। पीड़िता ने जब बैनामा करने वालों से अपने दी गई रकम की मांग करते हुए जमीन लौटाने की बात कही तो लोगों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। गुलाबी देवी ने थाने में धोखाधड़ी का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को रौनापार तिराहे से धोखाधड़ी के आरोपी रामजतन व लालती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed