फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Permit passenger vehicle but carrying overloading goods, no fear

परमिट यात्री वाहन का मगर ढो रहे ओवरलोडिंग का सामान, नहीं कोई खौफ

Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Permit passenger vehicle but carrying overloading goods, no fear
रानी की सराय। परिवहन विभाग के नियमों को सरेआम सड़कों पर रौंदे जा रहे हैं। यात्री वाहनों की सीटों व छतों पर सब्जी मंडी से भारी मात्रा में सब्जियां ढोया जा रहा है। इस पर सख्त पाबंदी होने के बावजूद नियमों का पालन कराने वाले परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के अधिकारी चुप हैं। वह सबकुछ देखकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के आदेशों के मुताबिक तीन व पहिया यात्री वाहन की सीटों व छत पर सामान लादना रोक है लेकिन परिवहन मंत्रालय के नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं है। बेलइसा सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में यात्री वाहनों को सब्जियां ढोने का काम किया जा रहा है। वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर बेधड़क सभी रूटों पर अपने वाहन दौड़ा रहे हैं। यात्री और मालवाहक वाहनों की चेकिंग कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल को सौंपी हुई है मगर यह प्रवर्तन दल कब और कहां कार्रवाई करता है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी परिसर में हर समय पुलिस के कर्मचारी लगे रहते हैं। उनके सामने ही आटो व ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सामाग्री लादकर वाहन चला रहे हैं। जबकि उनका परमिट सवारी ढोने का है। ओवरलोडिंग का यह पूरा खेल पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों की शह पर रहा है। उनके सामने से प्रतिदिन क्षमता से अधिक सामान लादकर सवारी वाहन गुजरते हैं लेकिन वह मूकदर्शक बने रहते हैं। सूत्रों की माने तो वहां तैनात कर्मचारी कुछ पैसों के लिए उन्हें बाहर जाने देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा में ढोया जा रहा सामान
ई-रिक्शा का संचालन जिले में अधिक मात्रा में हो रही है। यह यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने ले आने का काम करते हैं। अब अधिक कमाई के चक्कर में ई-रिक्शा चालक यात्रियों को न ढोकर सामग्री ढो रहे हैं। इसकी बानगी बेलइसा सब्जी मंडी परिसर में ही देखने को मिल रही है। यहां दर्जनों सवारी वाहन माल वाहन के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिवहन विभाग का पहले से ही निर्देश है कि सवारी वाहनों में सामग्री नहीं ढो सकते हैं। यदि कोई सामग्री ढोता है तो वह गलत है। जहां तक रही बात ओटो में सामग्री ढोने की तो उनपर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed