फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People were assured of security by doing flag march

फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
People were assured of security by doing flag march
क्षेत्र में शनिवार को क्षेत्राधिकारी बूढनपुर लालता प्रसाद साहू व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों और अहरौला थाना की पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। लोगों आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव में किसी प्रलोभन में या किसी दबाव में मतदान न करने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर ने लोगों से कहा कि अगर कोई भी धनबल, बाहुबल से मतदान को प्रभावित करने का चेष्टा करता है तो तुरंत थाना के सीयूजी नंबर व अन्य अधिकारियों के नंबर पर शिकायत करें। पुलिस आपके साथ है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाजार में दुकानदारों को भी हिदायत दी कोविड-19 का पालन करें मास्क जरूर लगाएं। दुकान पर भीड़ भाड़ ना लगाएं। थाना अध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी रहने के लिए अपील की। इस इस दौरान एसआई प्रभात कुमार पाठक, एसआई राजीव कुमार सिंह, भारी संख्या में लगभग 100 अर्ध सैनिक बल के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed