फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People upset due to power cut warn of movement

बिजली कटौती से लोग परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 23 Jul 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut warn of movement
अंबारी। फूलपुर तहसील के बाजारों और गांवों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लगभग दो हफ्ते से ये समस्या बनी है। बिजली विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोग जहां परेशान हैं, वहीं दो हफ्ते से लगातार बिजली कटौती लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। अंबारी, बिलारमऊ, पलिया, मकसुदिया ओरिल, आंधीपुर, गोधना, बसहीं, हाजीपुर, आलमपुर आदि दर्जनों क्षेत्र की बिजली सप्लाई इतनी खराब है कि कब आएगी और कब जाएगी कोई निश्चित नहीं है। दिनभर में दर्जनों बार बिजली आती और जाती है। इससे लोगों के घरों में बिजली के समान जल जाते हैं। सरकार ने जब से केरोसिन बंद किया है तब से जनमानस के लिए और भी दिक्कत हो गई है। क्षेत्र के राजेश यादव, मोतिन अहमद, रामफेर यादव, सत्यम पांडेय, चंद्रभान यादव, शैलेश माली, शफीक अहमद आदि ने उच्चाधिकारियों से आपूर्ति सही करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed