फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People suffering due to undeclared power cut

अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल

Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
People suffering due to undeclared power cut
आजमगढ़। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। आधी रात तक शहर में बिजली की कटौती होने से लोग देर रात तक छतों व सड़कों पर टहलते रहे। इस उमस भरी गर्मी में सबसे अधिक छोटे बच्चे व बुजुर्ग परेशान रहे।
विज्ञापन

एक ओर जहां तेज धूप व गर्मी का दौर जारी है, तो वहीं दूसरी ओर शहर में अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है, जो दिन भर चलती रहती है। रात के समय में भी लाइट की कटौती से शहरवासियों की नींद हराम हो रही है। जबकि शासन का दावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। यदि कोई विभागीय अधिकारियों को फोन कर जानकारी मांग रहे तो अधिकारी सीधे मुंह बात भी नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं जो फोन तक नहीं उठाते। ऐसे में लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शाम होते ही लोगों को कुछ क्षण अंधेरा में ही गुजारना पड़ा। जिसे लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed