{"_id":"6866d3079490ff919301ddf7","slug":"people-remembered-imam-hussain-on-7th-muharram-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-133829-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 7वीं मुहर्रम पर लोगों ने इमाम हुसैन को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 7वीं मुहर्रम पर लोगों ने इमाम हुसैन को किया याद
विज्ञापन
फूलपुर। करबला के शहीदों के सम्मान में मुहर्रम की सातवीं तारीख बृहस्पतिवार को कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मातमी जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। अजादारों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की, जबकि जुलूस में शामिल लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। छोटे बच्चों ने भी शहीदों की याद में मातम किया।
उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवा में मरहूम सैयद अली सफदर के चौक से सातवीं का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में दुलदुल और अलम की शबीह निकाली गई।
अंजुमन अब्बासिया मेजवा, अंजुमन अज़ादारिया फत्तेपुर और अंजुमन फारोगे अज़ा चमावां ने नौहा और मातम किया। मौलाना वसी मोहम्मद खान ने तकरीर की। फूलपुर नगर के शिया आबादी क्षेत्र में अंजुमन मसुमिया के तत्वावधान में सातवीं का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
यह जुलूस सिनेमा रोड से होते हुए मुंडियार रोड पहुंचा और करबला में समाप्त हुआ। चमावा गांव में निकाले गए जुलूस में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
इसके अलावा दसमड़ा, दिघिया, कंदरी, खपड़ा, विजहर गांव में भी सातवीं के जुलूस निकाले गए। जुलूस के दौरान या अली मौला की सदा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।