फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People planted paddy on the road of MLC's village

एमएलसी के गांव की सड़क पर लोगों ने रोपा धान

Mon, 21 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
People planted paddy on the road of MLC's village
महराजगंज। विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव के पैतृक गांव देवारा कदीम उर्फ नहरूमपुर में सड़क की दुर्दशा को लेकर लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि जल जमाव का स्थान विधान परिषद सदस्य का गांव है इसलिए जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी। लेकिन वर्षों इंतजार के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा और सोमवार को देवारा विकास सेवा समिति के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने विधान परिषद सदस्य के गांव में मुख्य सड़क पर धान की रोपाई कर जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाने का कार्य किया। इस मौके पर देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, मंशा यादव, मोहित मौर्य, मोनू, प्रकाश निषाद, संतोष निषाद, पप्पू यादव, विजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed