{"_id":"094144af415c227283aa3af6f8961455","slug":"people-immersed-in-devotion-to-the-temple-of-the-house-of-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से मंदिर तक शक्ति की भक्ति में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से मंदिर तक शक्ति की भक्ति में डूबे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की गई। मंदिरों में मां के दर्शन को भोर से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान मंदिर में बज रहे घंटा-घड़ियाल से पूरा जिला भक्तिमय हुआ। भक्तों ने मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वासंतिक नवरात्र के छठे दिन नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर, कोलघाट स्थित दुर्गा मंदिर, रैदोपुर, बेलईसा सहित अन्य देवी मंदिरों में भोर से ही मां के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, कालीचौरा स्थित काली मंदिर में भक्तों ने नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
गोरिया बाजार : महराजगंज विकास खंड के मंदरेपुर गांव स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर पर बुधवार को छठे दिन मन्नत मांगने वालों का तांता लगा रहा। बता दें कि जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर मंदरेपुर गांव स्थित मां भगवती के छठे रूप मां कात्यायनी देवी की आराधना के लिए नवरात्र के अलावा पूरे वर्ष मां के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर के जय मां भवानी मंदिर, शंकर तिराहा, श्रीराम जानकी मंदिर, बुढ़िया मां मंदिर और बाबा परमहंस की कुटी, मुंडियार पूजन-अर्चन को श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बज रहे घंटा-घड़ियाल और जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पर मंगला आरती के लिए कतार लगी रही।
इस दौरान धाम में मेला जैसा दृश्य था। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख सौभाग्य की कामना की। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, मां शीतला धाम में भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, सुबह-शाम हो रहे भजन-कीर्तन में मां के गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, जहानागंज के ताड़ी गांव स्थित परमज्योत माता के मंदिर पर मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।