फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People clash dancing on DJ in azamgarh three injured stone pelting many vehicles damaged

Crime News: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, जमकर हुई पत्थरबाजी, गाड़ियों में भी तोड़फोड़; 3 लोग घायल

Thu, 07 Mar 2024 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

Crime News: मारपीट की इस घटना में दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए तो वहीं बराती पक्ष के तीन-चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में ही विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
People clash dancing on DJ in azamgarh three injured stone pelting many vehicles damaged
डीजे की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति के घर बारात आई थी। बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए तो वहीं बराती पक्ष के तीन-चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में ही विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


दनियालपुर गांव निवासी लालचंद गोंड के पुत्री की शादी थी। बारात अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहिया गांव से आई थी। रात लगभग दस बजे जनवासे से बारात डीजे पर डांस करते हुए निकली। बारातियों के साथ ही डीजे पर कुछ घराती भी डांस करने लगे। इसी दौरान कुछ विवाद हुआ और किसी ने डांस कर रहे युवाओं पर पत्थर फेंक दिया।
विज्ञापन


पत्थर से दुल्हन का भाई अविनाश (19) के अलावा लड़की पक्ष के विकास गोंड (16) व अंकित (18) घायल हो गए। देखते-देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तो यह उत्पन्न हो गई कि लोगों को आसपास स्थित गेहूं, सरसों व अरहर के खेत में छुप कर खुद को बचाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शांत कराया मामला

सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला कुछ शांत हुआ और पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही विवाह की सारी रस्में संपन्न कराई। मारपीट की इस घटना में बाराती पक्ष के दो से तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। विवाह संपन्न कराने के बाद दुल्हन विदा हो गई।

एसओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर पहुंच कर मामला शांत कराने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed