फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are tired of caste-religion politics.

जाति-धर्म की राजनीति से जनता ऊब गई है

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
People are tired of caste-religion politics.
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्षों, एआईसीसी पीसीसी सदस्यों सभी फ्रंटल संगठनों विभागों के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को तमसा प्रेस क्लब में हुई। इस दौरान मिशन 2022 की तैयारियों की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 32 सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति धर्म के आधार पर चल रही थी। इससे जनता अब जाति धर्म की राजनीति से ऊब गई है, और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मजबूत, संघर्षशील और उत्साहित युवाओं की बड़ी टीम है। युवाओं को तेजी से संगठन के साथ जोड़ने की आवश्यकता है। सभी महासचिव एवं सचिव अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में ब्लाक अध्यक्षों के साथ पांच दिन गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करें। इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता आदित्य सिंह (हंटर), प्रशांत मिश्र, प्रांजल मिश्र, नवनीत, सौरभ, विकास, विनय, गौरव, आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अद्या प्रसाद सिंह, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, अरविंद पांडेय, मनोज सिंह पूर्णमासी प्रजापति, राजाराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, श्यामदेव यादव, मुन्नू यादव, जावेद मंदे, जगदंबिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी, अजीत राय, रमेश राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed