फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are suffocating the dust in Rani's sarai

रानी की सराय में लोगों का दम घोंट रहा धूल का गुबार

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
People are suffocating the dust in Rani's sarai
रानी की सराय। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर स्थित रानी की सराय कस्बे में पीडब्ल्यूडी द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन यह कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मार्ग से गाड़ियों के आवागमन के दौरान उठने वाला धूल का गुबार लोगों का दम घोंट रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्वांस और दमा के रोगियों केे उठानी पड़ रही है। रानी की कस्बा से होकर गुजरने वाले आजमगढ़-जौनपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दो साल से सड़क निर्माण किया जा रहा है। लेकिन आज तक नही बन सका। वहीं काशी दास मंदिर से स्टेशन मोड़ तक इस साल 21 फरवरी को तत्कालीन एसडीएम गौरव कुमार ने संकरी बाजार से अतिक्रमण को हटावाया था। वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मार्च तक कार्य पूरा करने को कहा था लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका। कस्बे के बीच से होकर आजमगढ़ से जौनपुर और वाराणसी जाने वाले वाहनों का दिन रात आवागमन लगा रहता है। कार्यदायी संस्था द्वारा सुबह और शाम के समय मार्ग पर पानी का छिड़काव किया जाता है। लेकिन तीखी धूप और गर्मी के कारण कुछ ही घंटों में यह पानी सूख जाता है। इसके बाद गाड़ियों के आवागमन से धूल का गुबार उठता है। इस गुबार से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दुकानदारों के सामान खराब हो रहे हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्वांस और दमा के रोगियों को उठानी पड़ रही है। मार्ग से उड़ने वाली धूल से अपने दुकान के सामानों को खराब होने से बचाने के लिए दुकानदार सामने पालीथिन लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed