फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are raining flowers in honor of Corona Warriors

कोरोना वारियर्स के सम्मान में लोग बरसा रहे फूल

Fri, 17 Apr 2020 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
People are raining flowers in honor of Corona Warriors
लालगंज में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते सामाजिक कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में जहां हर कोई घरों में कैद है वहीं पुलिस, सफाई कर्मी, चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बगैर सड़कों पर खड़े हैं। शहर से लेकर गांव तक इनके ऊपर फूलों की बारिश हो रही है। लोगों ने इन कर्मवीरों के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाकर इनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाथ में माइक और लाउडस्पीकर लिए नगर कोतवाल केके गुप्ता और ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी ने जैसे ही लोगों घरों में रहने की सलाह देते हुए गाने के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए जैसे ही आराजीबाग मुहल्ले में घुसे लोगों ने जगह-जगह उनके ऊपर फूलों की बारिश की। लोगों ने उनके सम्मान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाई। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता थाने पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्रियों रानू प्रसाद राना, किसान मोर्चा के मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री दिलीप सिंह, माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, राजन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव आदि ने पुलिसकर्मियों को का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सम्मान में ताली बजाकर उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार किसान मजदूर महिला शिल्प कला केन्द्र तेरहीं के प्रबंधक सत्यदेव यादव द्वारा पुष्प एवं मास्क, सैनिटाइजर, फिनायल, साबुन आदि जीवन रक्षक उपहार दे कर सम्मानित पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश चौबे, सुनील यादव, रामनरायण मौर्य, अरुण यादव आदि उपस्थित थे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता,श् व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया के नेतृत्व में गुरुवार की शाम लोगों ने अपनी-अपनी छतों से इन पर फूलों की बारिश की। इस मौके पर एसआई विकास पांडेय, रमेश पटेल, राजेश पासवान, अवधेश जायसवाल, सनी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

अहरौला थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष सहित कोरोना वारियर्स को सम्मान-पत्र देते सामाजिक कार्यक

अहरौला थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष सहित कोरोना वारियर्स को सम्मान-पत्र देते सामाजिक कार्यक- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed