{"_id":"4a2b52646a24399a162dc453210c452b","slug":"payment-will-be-on-the-picket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर दिया जाएगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर दिया जाएगा धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट की बैठक शनिवार को नगर के डीएवी इंटर कालेज परिसर में हुई। इसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा। शिक्षक समस्याओं को लेकर आगामी संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए संघ का प्रांतीय सम्मेलन सात और आठ फरवरी को चित्रगुप्त इंटर कालेज मुरादाबाद में संपन्न होगा।
उन्होंने जनपद के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और जिला मंत्री राजेश कुमार राय ने निर्विरोध कार्यकारिणी के चुनाव पर जनपद के समस्त शिक्षकों को धन्यवाद दिया। कहा कि बार-बार वार्ता के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा व्यावसायिक शिक्षकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है कि यदि जल्द से जल्द भुगतान नहीं हुआ तो संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, हरिकेश राय ने कहा कि शिक्षक समस्याओं जैसे पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, विनियमितीकरण के प्रकरण लंबित हैं।
उनका तत्काल निराकरण कराया जाए। इस मौके पर वीरेंद्र त्यागी, विनोद कुमार सिंह, रामसुभाव यादव, बेन बहादुर यादव, जयप्रकाश सिंह, शेरबहादुर सिंह, लवकुमार, शिवनरायन, रविकुमार, बेचू सरोज, श्याम बहादुर सिंह, उदयभान सिंह आदि उपस्थित थे।