{"_id":"625082b07d9c7e1ad66c50f7","slug":"payara-saja-ha-darbaar-bhawani-azamgarh-news-vns647338619","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवनी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवनी ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में श्रद्घा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्घालू पहुंच रहे हैं। देवी गीतों से पूरा जनपद गूंज रहा है। जिससे शहर से लेकर गांव तक पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को देवी भक्तों ने मां के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। वासंतिक नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ है। घर से लेकर मंदिरों तक लोग मां के दर्शन पूजन को उमड़ रहे हैं।
नगर के दक्षिण मुखी देवी मंदिर के प्रति लोगों की अगाध श्रद्घा है। भोर से ही यहां लोगों का मां के दर्शन को तांता लग रहा है। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा चौक क्षेत्र गूंज रहा है। वहीं नगर के रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्स्थान स्थित काली माता मंदिर में भी दर्शन पूजन को लोग उमड़ रहे हैं। घरों में भी देवी मंदिरों की गूंज सुनाई दे रही है। शंख की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।
लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धनछुला स्थित चन्नाराम कालिका मंदिर में वरूण वृक्ष के नीचे बैठी मां के दर्शन पूजन को दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैँ। साथ ही मंदिर परिसर में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करना भी नहीं भूल रहे हैं। तरवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भोर से ही श्रद्घालुओं का तांता लग रहा है। मंदिर के बाहर लगी दुकानों से लोग नारियल और चुननी की खरीदारी कर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अठरही माता मंदिर में नरात्र के सातवें दिन शुक्रवार की भोर से श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। श्रद्घालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बुढ़िया माता मंदिर में दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन पूजन को पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने वालों की हर मुराद मां पूरी करती है।