फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patients at the mercy of God... Nine ambulances inspected, six fail fitness test

Azamgarh News: भगवान भरोसे मरीज... नौ एंबुलेंस की जांच, छह का फिटनेस फेल

Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Patients at the mercy of God... Nine ambulances inspected, six fail fitness test
जिला अस्पताल के सामने खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस।  - फोटो : संवाद
आजमगढ़। जनपद में अनफिट और बिना इंश्योरेंस के एंबुलेंस सड़कों पर चल रही है। शुक्रवार को की गई पड़ताल में नौ एंबुलेंसो की जांच में सिर्फ एक मानक के अनुसार मिली। जबकि आठ में किसी का भी फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिला। इसके अलावा कई के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था। ऐसे में अनफिट एंबुलेंस से मरीजों मरीजों को पहुंचाया जा रहा है। जिससे कभी भी मरीजों के लिए भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

अगर किसी मरीज की हालत ज्यादा खराब होती है तो उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीज के परिजन अस्पताल के बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंसों से मरीजों को हायर सेंटर ले जाते हैं। लेकिन, शुक्रवार को की गई नौ एंबुलेंसों की जांच में सिर्फ एक एंबुलेंस को छोड़ बाकी के कागजात पूरे नहीं मिले। नौ एंबुलेंसों में छह एंबुलेंसों का फिटनेस फेल मिला। वहीं चार में मात्र एक सही मिली और बाकी में किसी का इंश्योरेंस नहीं था तो किसी का प्रदूषण प्रमाण पत्र। ऐसे में अगर आपके सामने कभी विषम परिस्थिति आए तो इन एंबुलेंसों पर भरोसा करना बेमानी होगी। क्योंकि पता नहीं कब यह खड़ी हो जाएं।
विज्ञापन

ऑक्सीजन नहीं मिलने से हुई थी माैत
तीन मार्च 2021 को अहरौला के बरईपुर गांव निवासी गुलाब चंद सोनी को दिन में बाइक से दवा लेने जा रहे थे। अभी वह हमीदपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी अहरौला ले गए जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से एंबुलेंस में गुलाब को ले जाते समय सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने एंबुलेंस में तैनात कर्मियों को ऑक्सीजन लगाने को कहा लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था। जिससे गुलाब की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एंबुलेंसों की हुई पड़ताल
गाड़ी संख्या मिली कमियां
UP50BT5538 सबकुछ दुरुस्त मिला।
UP50AT4455 फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण फेल मिला।
UP50BT3942 फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण फेल मिला।
UP54T0655 इंश्याेरेंस और प्रदूषण फेल मिला।
UP61T8455 फिटनेस फेल मिला।
UP50BT1232 फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण फेल मिला।
UP50BT2658 इंश्योरेंस फेल मिला।
UP50BT2893 फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण फेल मिला।
UP54T4532 फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण फेल मिला।
अगर ऐसा है तो एंबुलेंसों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अगर उनका फिटनेस फेल तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी अगर फिटनेस नहीं कराया जाता है तो वाहन को जब्त किया जाएगा। - प्रतीक मिश्रा, आरआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed