फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Parul got his talent ironed

पारुल ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Parul got his talent ironed
आजमगढ़। इंडिया बेस्ट डिजाइन फैशन प्रोजेक्ट अवार्ड 2020 का वर्चुअल आयोजन किया गया था। जिसमें देश विदेश के 22 सदस्यीय जूरी शामिल थे। इसमें जनपद की पारुल अग्रवाल ने निजामाबाद की ब्लैक पाटरी से निर्मित महिलाओं के आभूषण रिंग, कान की बाली और गले का हार बनाकर इस अवार्ड को जीत लिया है। आज हर कोई उनकी प्रतिभा का लोहा मानने को विवश है।
विज्ञापन

नगर के रैदोपुर मुहल्ला निवासी राजेश अग्रवाल की पुत्री पारुल ने भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर से क्राफ्ट डिजाइनिग का डिप्लोमा किया है। उसके बाद निजामाबाद की ब्लैक पाटरी से जुड़े हस्तशिल्पियों से छोटे-छोटे मटके बनवाए और उसे जेवर में पिरोया। उसके बाद कोलकाता में दिसंबर 2018 को आयोजित क्राफ्ट मेले में प्रतिभाग करने का अवसर मिला था। प्रोत्साहन मिलने के बाद तरल काली मिट्टी नाम से ज्वेलरी का ब्रांड लांच किया। 31 जनवरी को जीओ गार्डन मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में चयन कर लिया गया। जब शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल इंडिया बेस्ट डिजाइन अवार्ड कार्यक्रम में उनकी द्वारा डिजाइन की गई ज्वेलरी शामिल हुईं तो ज्यूरी सदस्यों ने उनकी प्रतिभा का लोहा मानते हुए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें इस अवार्ड के मिलने से जनपद के हस्तशिल्पियों और उनके जानने वालों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed