फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Parliament looks at the domineering system "

‘संसद में दिखता है दबंग तंत्र’

Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Parliament looks at the domineering system "
संकल्प सोसाइटी की तरफ से रविवार को नगर क्षेत्र के नेहरू हाल में संसद ठप क्यों विषय पर राजनीतिक दलों और जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिचर्चा के दौरान नेताओं के बयानों से द्वेष की राजनीति परिलक्षित हुई। कई बार नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हुई लेकिन बाद में सभी शांत हुए।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने इस विषय को वर्तमान परिवेश की सबसे जटिल समस्या बताया। बोले, समस्या के निराकरण करने के लिए सदन की कार्रवाई और कोरम पूरा करना आवश्यक है, लेकिन आज सदन में लोकतंत्र की बजाय दबंग तंत्र हावी हो चुका है।
विज्ञापन


अपने विशेषाधिकार का प्रयोग प्रतिनिधि इस काम के लिए इसलिए करते हैं कि मीडिया उन्हें हाईलाइट करें। जनता भी उनको सराहेगी। इस व्यवस्था पर विराम लगाने के लिए जरूरी है कि मीडिया और जनता दोनों ऐसे नेताओं को नकारें, तभी एक स्वच्छ सदन की परिकल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, कुछ जनप्रतिनिधि अध्यक्ष पर कागज फेंकना अपना अधिकार समझते है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वहां विदेशी मीडिया भी होती है, जो देश की बड़ी पंचायत में होने वाली इन गतिविधियों को पेश करती है, जिससे देश की छवि धूमिल होती है। परिचर्चा में भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आज संसद में परिचर्चा न होने के कारण देश में होने वाला विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है।

वहीं, कांग्रेस के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने अपनी बातों को रखा। बोले सरकार आज जिन बिलों को पेशकर विकास कार्य को अवरुद्ध होने की दुहाई दे रही है, वो बिल तो यूपीए की सरकार ने भी पेश किया था, तो क्या उस दरम्यान देश का विकास अवरुद्ध नहीं हो रहा था।

आजमगढ़ के सदर सांसद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का प्रतिनिधित्व करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में नैतिकता का पतन हुआ है। किसी पर आरोप लगाना आसान है लेकिन आत्मसात करना कठिन। ऐसा ही कुछ 16वीं लोकसभा में देखने को मिल रहा है। सपा मुखिया सांसद मुलायम सिंह यादव ने सदन की कार्रवाई ठप करने पर जब आवाज उठाए तो उन पर तमाम आरोप लगाया गया।



परिचर्चा में आम आदमी पार्टी के प्रशांत ने भी वर्तमान केंद्र सरकार को ही आरोपित किया। परिचर्चा में संसद की कार्रवाई ठप होने की बात तो सामने आई लेकिन कैसे संसद चले इस पर कोई सार्थक उत्तर नहीं दें पाया। संचालन डा. अनूप और डा. विनय यादव ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, लालंगज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर के प्रतिनिधि के रूप में प्रेम प्रकाश पांडेय, संत प्रसाद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल और वेद उपाध्याय, डा. डीपी राय समेत जिले के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed