फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Parking is not made anywhere and 10 thousand vehicles

Azamgarh News: पार्किंग कहीं बनी नहीं और नो पार्किंग में 10 हजार वाहनों का काटा चालान

Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Parking is not made anywhere and 10 thousand vehicles
आजमगढ़। आजादी के 70 साल बाद भी नगर पालिका आजमगढ़ में पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में लोग जहां तहां वाहन खड़ा रह रहे हैं। इन वाहनों को नो पार्किंग में खड़ा होना दिखाकर चालान किया जा रहा है। वर्ष 2024 में मई माह तक यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में 10 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया है। वहीं दो लाख 69 हजार 300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जबकि नगर पालिका ने पार्किंग कहीं बनाई ही नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका आजमगढ़ की आबादी करीब छह लाख है। इसके विस्तार का भी प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग बाजार करने के लिए शहर आते हैं। ऐसे में लोग जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। इससे जाम की समस्या भी बनी रहती है। शहर के बड़ादेव, मुख्य चौक, तकिया मातबरगंज, ब्रम्हस्थान समेत अन्य मार्केट और सिविल लाइंस रोड किनारे वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा होते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस रोड पर अधिकांश बैंक की शाखाएं खुली हैं। शॉपिंग मॉल भी है, यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे ही लोग वाहनों को खड़ा करते हैं। विभाग के आंकड़ों की बात करें तो एक जनवरी 2024 से 17 मई 2024 तक नो पार्किंग में कुल 10046 चालान किए गए। वहीं कुल दो लाख 69 हजार 300 रुपये शमन शुल्क वसूल किए। इस कार्रवाई से लोगों में असंतोष है। जिम्मेदार अभी पार्किंग की व्यवस्था के लिए प्रयास करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
नगर पालिका आजमगढ़ क्षेत्र में अभी एक भी पार्किंग नहीं बनी है। पार्किंग बनाने की योजना चल रही है। इसपर काम किया जाएगा। - रोहित यादव, ईओ नगर पालिका आजमगढ़।

00
नो पार्किंग में कुल 10046 वाहनों का चालान किया गया है। नो पार्किंग में खड़े किए गए वाहन स्वामियों से 269300 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। - विवेक त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed