अतरौलिया। बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत अतरौलिया थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी की 22 मई को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। बाद में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सोमवार को जिलाधिकारी ने पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने की घोषणा की थी। मंगलवार को गांव को सील कर दिया गया। वहीं मृत व्यक्ति के पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक किलोमीटर परिधि के अंदर बांस-बल्ली आदि लगाकर पूरी तरीके से सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा किसी को आने-जाने की छूट नहीं होगी। पूरे गांव को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेनीटाइज करया है। कड़ी हिदायत दी गई कि लोग घरों से बाहर न निकलें।
धारावी से आए चार संदिग्ध चिह्नित, सैंपल भेजे
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के हरैया ब्लाक के गांव बघरवा हसनपुर निवासी एक ही परिवार के दंपती और उनका पुत्र एक सप्ताह पहले नवी मुंबई धारावी से आकर बेलकुंडा स्थित अपने मकान में होम क्वारंटीन थे। जानकारी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के चिकित्सा प्रभारी डा. देवानन्द यादव मौके पर पहुंचे। तीनों की स्क्रीनिंग कराई गई। तीनों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण पाए गए। इसके साथ ही गांव बनावे बाजार गोसाई निवासी में भी लक्षण मिले हैं। चारों की एंबुलेंस से बुलाकर जीयनपुर नवोदय हॉस्पिटल में सैंपलिंग की गई। सहजानंद पालीटेक्निक में क्वारंटीन किया गया है।