फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchjanya Patrika played an important role in the independence of the country

पंचजन्य पत्रिका ने देश की स्वतंत्रता में निभाई अहम भूमिका

Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panchjanya Patrika played an important role in the independence of the country
पल्हना ब्लाक मुख्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को पंचजन्य पत्रिका विशेषांक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती के गोरक्ष प्रांत के मंत्री अवध नारायण मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचजन्य पत्रिका का प्रकाशन 14 जनवरी 1948 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देखरेख एवं निर्देशन में शुरू किया गया। इस पत्रिका ने पूर्ण रूप से देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई। यह पत्रिका समय-समय पर देशहित में संघर्ष करने की प्रेरणा प्रदान करती रही। इस पत्रिका का नाम श्री कृष्ण के पंचजन्य शंख के नाम पर रखा गया। स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल इस पत्रिका के द्वारा फूंकने का काम किया गया। इस पत्रिका में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अनेकों लेख इस देश को प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि यह पत्रिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक वाणी है। इससे समाज में संघर्ष करने और दीन दुखियों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में महेश्वरी कांत पांडेय, जगदीप श्रीवास्तव, कविंदर सिंह, दिनेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुदर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय एवं संचालन बृज भूषण शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed