फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat ordered to pay two lakhs for misdeeds

बलात्कार के बदले दो लाख रुपये देने का फरमान

Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat ordered to pay two lakhs for misdeeds
सरायमीर (आजमगढ़)। रविवार रात सरायमीर थाना क्षेत्र में लोगों ने शादीशुदा युवती और युवक को अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। सोमवार को इस मामले में हुई पंचायत में पंचों ने युवती की दूसरी शादी और बच्चे के भरण पोषण के लिए आरोपी युवक को दो लाख रुपये देने का फरमान सुनाया। ये रुपये नौ नवंबर तक देने हैं। इस फैसले पर दोनों पक्ष राजी हैं।
विज्ञापन

युवती की शादी नौ मई को जौनपुर जिले के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के सप्ताह भर के बाद युवती मायके आ गई थी। तीन माह बाद उसका गौना हुआ। ससुराल जाने के बाद अक्तूबर में उसे बेटा पैदा हुआ। इसके बाद युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चे को नाजायज कहकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद युवती बच्चे के साथ मायके चली आई। रविवार की रात युवती बगल के गांव के एक युवक के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ ली गई। सोमवार को इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें ग्राम प्रधान ने युवती की दूसरी शादी और बच्चे के भरण पोषण के लिए दो लाख रुपये देने का आदेश आरोपी युवक को दिया। प्रधान का कहना है कि हमें जो उचित लगा, उस पर पंचों ने सहमति दिखाई। इस पर हमने फैसला सुना दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है मामला गंभीर है। पुलिस से जांच कराई जाएगी। अपराध का फैसला पंचायत में नहीं बल्कि कोर्ट मेें होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed