फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pan material and general store kiosk burnt for not paying the loan

Azamgarh News: उधार न देने पर फूंकी पान मटेरियल व जनरल स्टोर की गुमटी, दोनो पक्ष थाने पर पहुंचे

Wed, 23 Apr 2025 03:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

दबंग युवक ने उधार न देने पर गुमटी में आग लगा दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोनो पक्ष थाने पर पहुंचे हैं और पुलिस पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
Pan material and general store kiosk burnt for not paying the loan
गुमटी पर उधार मांगने को लेकर विवाद हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र के चेवता बाजार में मंगलवार की रात एक दबंग युवक ने उधार का सामान न देने पर दुकानदार की गुमटी में आग लगा दी, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पड़ोस की सैलून की दुकान भी चपेट में आ गई, जिसमें नकदी सहित सारा सामान नष्ट हो गया।

विज्ञापन


चेवता गांव निवासी राकेश चौरसिया, पुत्र हरिलाल चौरसिया, चेवता बाजार में पान मटेरियल की होलसेल और जनरल स्टोर की फुटकर दुकान चलाते हैं। रात करीब 10 बजे गांव के एक युवक ने उनसे उधार सामान मांगा। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर दबंग युवक ने धमकी दी कि वह दुकान फूंक देगा।
विज्ञापन


रोज की भांति राकेश दुकान बंद कर घर चले गए, जो बाजार से 700 मीटर दक्षिण में है। रात साढ़े बारह बजे बाजार से किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब तक राकेश और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि उन्हें करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आई पड़ोसी दुकानदार दिनेश शर्मा की सैलून की दुकान भी पूरी तरह नष्ट हो गई, जिसमें सैलून का सामान और 13 हजार रुपये नकद जल गए।


घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। पीड़ित राकेश ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं बुधवार को आक्रोशित दुकानदारों ने विरोध में बाजार की दुकानें बंद रखीं। थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है, और ग्रामीण पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed