फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Palhna block will also be connected by double lane, 11 km route to be built

पल्हना ब्लाक भी जुडेगा डबल लेन से, बनेगा 11 किमी मार्ग

Fri, 03 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Palhna block will also be connected by double lane, 11 km route to be built
आजमगढ़। जनपद के पल्हना ब्लाक को भी डबल लेन मार्ग से जोड़ा जाएगा। प्रमुख मार्गों के उच्चीकरण योजना के तहत पल्हना ब्लाक को मेंहनगर-जिगनी-पल्हना-मेहनाजपुर मार्ग से जोड़ने के लिए 11 किमी लंबा मार्ग 18.08 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 7.23 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-पांच को दी गई है। इससे पहले मिर्जापुर और पवई ब्लाक को डबल लेन से जोड़ने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

शासन की ओर से ब्लाक मुख्यालयों पर होने वाली वीआईपी गतिविधियों के दौरान लगने वाले जाम और लोगों के आवागमन की परेशानियों को देखते हुए ब्लाक मुख्यालयों को डबल लेन के मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना चलाई जा रही है। पिछले दिनों पवई ब्लाक को डबल लेन से जोड़ने के लिए 23.88 करोड़ और मिर्जापुर ब्लाक को डबल लेन से जोड़न के लिए 23.53 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड दो को सौंपी गई थी। अब पल्हना ब्लाक को भी डबल लेन से जोड़ा जाएगा। पल्हना ब्लाक वैसे को लालगंज-तरवां मार्ग पर स्थित है। ये मार्ग भी डबल लेन है और अबी जल्द ही इसका निर्माण हुआ है। लेकिन ब्लाक से मेंहनगर-जिगनी-मेहनाजपुर (किमी 26 से 37 तक) मार्ग की हालत खराब है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन की ओ से इसी मार्ग को 11 किमी तक डबल लेन में तब्दील करने का फैसला लिया गया है। इस मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड पांच की ओर से किया जाएगा। इसके लिए 18.08 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें शासन की ओर से पहली किस्त से 7.23 करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। शासन से धनराशि मिलने के बाद निविदा आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

000000000000
इन गांवों को मिलेगी सुविधा
आजमगढ़। पल्हना से मेंहनगर तहसील तक बनने वाले डबल लेन के इस मार्ग से कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। पवनी खुर्द, पवनी कला, जिगनी, कनफोरी, महादेवपारा, खजुरी, करौली, सरैया आदि गांवों के लोगों का सफर शुगम होगा। इस मार्ग से लोग वाराणसी, आजमगढ़ आदि तक आसानी से पहुंच पाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग की हालत काफी खराब थी। निर्माण होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
शासन की ओर से प्रस्ताव मंजूरी किया गया है। पहली किस्त भी स्वीकृत की गई है। धनराशि खाते में आते ही निविदा आदि की प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विजय सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed