फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PAC East Zone secured first position

Azamgarh News: पीएसी पूर्वी जोन को प्रथम स्थान मिला

Tue, 23 Sep 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
PAC East Zone secured first position
32 20वीं वाहिनी पीएसी में 12वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक मलखंभ प्रतियोगिता-2025 के समापन पर
बलरामपुर (आजमगढ़)। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के खेल मैदान में 12वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक मलखंभ प्रतियोगिता-2025 का मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी वाराणसी अनुभाग) मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस) ने प्रतियोगिता का औपचारिक समापन करते हुए प्रतिभागियों की सराहना की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणामों में पीएसी पूर्वी जोन को प्रथम, पीएसी मध्य जोन को द्वितीय तथा पीएसी पश्चिमी जोन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब पीएसी पूर्वी जोन (प्रयागराज) के राहुल यादव को, दूसरा स्थान पीएसी पश्चिमी जोन (मुरादाबाद) के ओमपाल भाटी को तथा तीसरा स्थान पीएसी पूर्वी जोन (प्रयागराज) के उग्रसेन मौर्य को मिला। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पीएसी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जोन पूर्वी, मध्य, पश्चिमी, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा एवं कानपुर से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला ने स्वागत किया। नीट ऑफ मार्शल गुल्मनायक बीजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी टीमों ने बैंड की मधुर धुन पर मार्च पास्ट किया। इस मौके पर सहायक सेनानायक श्वेता आशुतोष ओझा, शिविरपाल अमरनाथ यादव, सहायक शिविरपाल सुंदर, यूपी पुलिस कोच बदन यादव, खेल संचालक पीसी धीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed