फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oxygen ran out in ambulance, cancer patient died

Azamgarh News: एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, कैंसर पीड़ित की मौत

Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Oxygen ran out in ambulance, cancer patient died
बलरामपुर। एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से शनिवार को कैंसर पीड़ित की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने एंबुलेंस के चालक पर आरोप लगाते अस्पताल में हंगामा किया। मृतक की बेटी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर निवासी धर्मसेन सिंह (55) को कैंसर पीड़ित थे। जहां उसे टाटा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद परिजन शनिवार को धर्मसेन को निजी एंबुलेंस से लेकर आजमगढ़ आ रहे थे। परिजन जब उन्हें लेकर चले तो वह ठीक थे। रास्ते में उन्होंने ऑक्सीजन कम होने की शिकायत की। परिजनों ने चालक राजू यादव से ऑक्सीजन भरवाने को कहा। लेकिन, उसने ऑक्सीजन भरवाने की जरूरत नहीं समझी। इससे हालत बिगड़ती गई। ड्राइवर ऑक्सीजन भरवाने के बजाए एंबुलेंस लेकर सीधे मंडलीय अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मसेन सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इस मामले में मृतक की बेटी अमृता सिंह ने शहर कोतवाली में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कैंसर पीड़ित किसान थे। परिवार में दो बेटी और एक बेटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed