फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OTS: Officer missing from camp, notice to SDO

ओटीएस: शिविर से अधिकारी गायब, एसडीओ को नोटिस

Mon, 01 Dec 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
OTS: Officer missing from camp, notice to SDO
आजमगढ़। बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सोमवार से एक मुश्त समाधान योजना की शुरूआत हो गई। ओटीएस के पहले ही दिन मुख्य अभियंता के निरीक्षण में निजामाबाद कैंप से अधिकारी गायब मिले। इसके बाद एसडीओ निजामाबाद को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

दो किलोवाट तक के घरेलू, एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक और बिजली चोरी के मामलों में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंडल में 8.05 लाख उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इन पर चार हजार करोड़ से अधिक बकाया है। इसमें 4.02 लाख उपभोक्ता सिर्फ आजमगढ़ जनपद में हैं। सरचार्ज, लेट पेमेंट और बिजली के मूल बिल में उपभोक्ताओं को छूट देने के लिए मंडल में 168 स्थानों पर राहत कैंप लगाए गए थे।
विज्ञापन

पहले दिन उपभोक्तओं ने कैंपों में पहुंचकर पंजीकरण कराया। मुख्य अभियंता रामबाबू ने जिले में कई कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान जब वह निजामाबाद कैंप में पहुंचे तो वहां केवल एसएसओ मौजूद थे। अन्य अधिकारियों के न रहने से उपभोक्ता पंजीकरण कराने और बिजली बिल को सुधरवाने के लिए परेशान थे। राहत कैंप से गायब रहने पर मुख्य अभियंता के निर्देश पर एक्सईएन लालगंज ने एसडीओ निजामाबाद को नोटिस जारी किया। विभिन्न कैंपों में पहले दिन 5642 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। विभाग को 46 लाख रुपये का राजस्व आया। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि आजमगढ़ प्रथम सर्किल में ओटीएस के तहत 2255 पंजीकरण हुए। कुछ उपभोक्ताओं ने एक मुश्त तो कुछ ने किस्तों में बकाया जमा करने का विकल्प चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सरचार्ज, मूल बिजली बिल में राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू हो गई है। कैंप में विभाग के अधिकारियों को रहता अनिवार्य है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। कैंप से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed