फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organize a meeting to increase the former registry in public service centers

Azamgarh News: जनसेवा केंद्राें में फॉर्मर रजिस्ट्री बढ़ाने के लिए करें बैठक

Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Organize a meeting to increase the former registry in public service centers
आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम फॉर्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक आयोजित हुई l बैठक में डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को तेजी के साथ कराते हुए अपेक्षित प्रगति में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसीलवार नामित कृषि विभाग के समस्त अधिकारी, संबंधित तहसील के एसडीएम के साथ अगले 2–3 दिनों में सभी क्षेत्रीय कार्मिकों सहित कम प्रगति वाले ग्रामों एवं जनसेवा केंद्रों में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने के लिए बैठक करें l बैठक में जनसेवा केंद्रों के संचालक की उपस्थिति भी अनिवार्य की जाए l समस्त खंड विकास अधिकारी अपने विकास खंड के एक तिहाई ऐसे ग्राम जिनमें फॉर्मर रजिस्ट्री कम (10% से कम) हुई है उन ग्रामों में अगले 2–3 दिनों में व्यापक प्रचार–प्रसार व मुनादी करा दें। जिससे अधिक से अधिक कृषक जागरूक होकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

डीएम ने उप कृषि निदेशक को अपने विभाग के सभी अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति समीक्षा कर अधिक से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए l इस मौके पर डीडीओ संजय कुमार सिंह, सीआरओ विनय कुमार गुप्ता, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed