फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Organizations became vocal about the oppression of farmers

किसानों के उत्पीड़न को लेकर मुखर हुए संगठन

Fri, 04 Sep 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Organizations became vocal about the oppression of farmers
आजमगढ़। किसानों और मजदूरों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय खेत मजदूर यूनियन संयुक्त रूप से मुखर हो गई है। राष्ट्रीय आह्वान पर जिला कमेटी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र अध्यक्ष खरपत्तू राजभर व इम्तियाज बेग के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

इम्तियाज बेग ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकारों के जनविरोधी नीतियों के चलते किसान व मजदूर की हालात दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों का दिन प्रतिदिन मूल्य बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा भार किसानों पर पड़ रहा है। इतना ही नहीं विद्युत कटौती के कारण किसान अपने फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहा है। नहरों में पानी नही आने से किसान पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। खरपत्तू राजभर ने कहा कि मनरेगा कानून भ्रष्टाचार के चलते पात्र मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। मौके पर दुर्बली राम, रामचन्दर, रामकेवल, विश्राम चौहान, जीयालाल, श्यामाप्रसाद शर्मा, कमला राय व अशोक राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed