फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order to arrest and present former SO Tarwan

पूर्व एसओ तरवां को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Order to arrest and present former SO Tarwan
आजमगढ़। तरवां थाने के पूर्व एसओ अनिल चंद तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने दिया। पूर्व एसओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी है। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुए, जिस पर न्यायाधीष ने यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी व उसके सहयोगियों के खिलाफ तरवां में हुए मजदूर हत्याकांड में मुकदमा चल रहा है। इस मामले में तत्कालीन एसओ तरवां अनिल चंद्र तिवारी की भी गवाही होनी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। मामले में कोर्ट ने माफिया मुख्तार समेत सहयोगियों पर आरोप भी तय कर दिया है। इसके बाद भी तत्कालीन एसओ गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया है और वर्तमान एसओ तरवां को आदेशित किया कि प्रकरण में निर्धारित की गई अगली तारीख दो अगस्त को पूर्व एसओ तरवां अनिल चंद तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में गवाही के लिए प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed