फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order for recovery from village head and secretary of Andika, FIR will be filed

Azamgarh News: अंडिका के ग्राम प्रधान और सचिव से वसूली का आदेश, होगी एफआईआर

Sat, 20 Jul 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Order for recovery from village head and secretary of Andika, FIR will be filed
पवई ब्लाॅक के अंडिका गांव में अधूरे अंत्येष्टि स्थल का कागजों में पूरा निर्माण दिखाकर तत्कालीन सचिव और ग्राम प्रधान की ओर से 24 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया था। इस मामले में डीएम की ओर से शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई थी। इस मामले में शासन ने ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव से वसूली के साथ ही दोनों के खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शवों के अंतिम संस्कार के लिए अंडिका गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए वर्ष 2019-20 में राज्य वित्त से 24 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। बजट मिलने के बाद अंत्येष्टि स्थल का निर्माण तो शुरू हुआ लेकिन पूरा नहीं हो सका। आधे अधूरे निर्माण कराकर पूरा भुगतान करा लिया गया। स्नान गृह और शौचालय का काम आज भी पूरा नहीं हो पाया है। इस खबर को अमर उजाला ने 25 जून के अंक में “अधूरे अंत्येष्टि स्थल पर करा लिया 24 लाख का भुगतान” शीर्षक से पेज दो पर खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम विशाल भारद्वाज की ओर से शासन से ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डीएम की संस्तुति पर शासन की ओर से सचिव और ग्राम प्रधान से गबन किए गए धन की वसूली और दोनों के खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed