फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition's 'double policy' on women's reservation questioned

Azamgarh News: महिला आरक्षण पर विपक्ष की ‘दोहरी नीति’ पर सवाल

Thu, 23 Apr 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Opposition's 'double policy' on women's reservation questioned
प्रेसवार्ता को संबो​धित करते ओम प्रकाश राजभर। संवाद
अतरौलिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए सरकार का पक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने घर की महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सके, वे देश की महिलाओं की सुरक्षा की बात कैसे कर सकते हैं। उनका दावा था कि महिला आरक्षण बिल के दौरान विपक्ष का रुख स्पष्ट नहीं था। सरकार के भीतर खींचतान के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों का तबादला तय नियमों के तहत एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके समय में तबादला-पोस्टिंग ‘धंधा’ बन गया था। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी मंत्री ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं में शामिल हैं।वहीं, सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए राजभर ने बिजली आपूर्ति में सुधार को प्रमुख उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर हुई है और सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मंत्री ने विश्वास जताया कि जनता सरकार के कार्यों को समझ रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed