फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition to privatization of electricity continues, employees protest

बिजली के निजीकरण का विरोध जारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Opposition to privatization of electricity continues, employees protest
आजमगढ़। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 और ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में सोमवार को भी बिजली कर्मचारियों ने हाइडिल में मुख्य अभियंता वितरक कार्यालय के समक्ष किया गया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। निजीकरण किये का विरोध किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि जब तक निजीकरण का प्रस्ताव सरकार की ओर से वापस नहीं लिया जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी। जूनियर इंजीनियर संगठन निखिल शेखर ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ हमारा संघर्ष हर दिन मजबूत होता जा रहा है। यह निजीकरण देश के किसानों, बुनकरों सहित आम जनता के लिए दुखद साबित होगा। जिला सचिव चंद्रजीत यादव ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां 12 से 15 रूपया प्रति यूनिट बिजली बेचेंगी। इससे आम जनता के लिए बिजली का उपयोग करना संभव नहीं होगा। अध्यक्षता राज नरायण सिंह ने की। संचालन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रभु नारायण प्रेमी ने किया। संदीप प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, जयशंकर वर्मा, चंदन यादव, सुरेंद्र यादव, पंकज प्रजापति, राम उजागीर पाल, आकाशदीप यादव, धर्मू प्रसाद यादव, काशीनाथ, छेदी लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed