{"_id":"68e4084afbb33cb3a501862b","slug":"opposition-spreading-confusion-among-public-on-gst-minister-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-138707-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर जनता के बीच विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर जनता के बीच विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा : मंत्री
विज्ञापन
आजमगढ़। नेहरू हाल के सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का सदर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जीएसटी पर जनता के बीच विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा है।
मुख्य अतिथि आजमगढ़ प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। अनिल राजभर ने जीएसटी सुधार पर कहा कि विपक्ष के नेताओं का दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब जीएसटी काउंसिल में निर्णय लिया जाता है, तो सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहमति से फैसले करते हैं, लेकिन जनता के बीच विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए जीएसटी रिफॉर्म देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, आरपी राय, श्रीकृष्ण पाल, अरविंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता व्यापारी चंदन अग्रवाल और संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सदर विधानसभा संयोजक अजय सिंह ने किया।