{"_id":"6322234c7d792a481715e65b","slug":"operation-of-only-one-in-five-slip-counters-patients-getting-worried-azamgarh-news-vns674137952","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पर्ची काउंटर में मात्र एक का संचालन, परेशान हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पर्ची काउंटर में मात्र एक का संचालन, परेशान हो रहे मरीज
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल की कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आक्सीजन प्लांट स्थापित होने के बाद से बंद पड़ा है तो कंप्यूटरीकृत पर्ची के लिए बने पांच काउंटरों में से मात्र एक चल रहा। इससे जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रिंटर की दिक्कत की वजह से चार काउंटर बंद पड़े हैं।
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में जिला अस्पताल को ई-हास्पिटल में तब्दील करने की कवायद शुरू की गई थी। इसके तहत ओपीडी पर्ची के लिए अस्पताल के मुख्य गेट पर पांच काउंटर स्थापित किए गए। संविदा कर्मियों के माध्यम से इसका संचालन शुरू कराया गया। बाद में अस्पताल के कर्मियों को ही ट्रेनिंग देकर ड्यूटी पर लगा दिया गया।
वर्तमान में पांच काउंटरों में से मात्र एक ही का संचालन हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रिंटर में दिक्कत की वजह से पर्ची नहीं बन रही। इससे दूर दराज से आए मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। घंटों लंबी लाइन में लग कर किसी तरह लोग पर्ची बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी रेखा ने बताया कि एक घंटे से अधिक समय से लाइन में हैं। वहीं सुमन ने बताया कि दिन प्रतिदिन अस्पताल की व्यवस्था चौपट होती जा रही है। पर्ची के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। दुर्ग विजय ने कहा कि प्रिंटर की दिक्कत की वजह से काउंटर बंद बताया जा रहा है। वहीं विष्णु ने कहा कि डॉक्टर को दिखाने के पहले ही इतनी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से पर्ची काउंटर पर भीड़ लग रही है इससे लोगों में गुस्सा है।