फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Openly molesting girls going home from market

बाजार से घर जा रही लड़कियों संग खुलेआम छेड़खानी

Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Openly molesting girls going home from market
एंटी रोमियों टीम शनिवार को पुनर्गठन के बाद सक्रिय की गई और गठन के कुछ ही देर बाद गंभीरपुर थाना के बिंद्रा बाजार क्षेत्र में इसकी जम कर धज्जियां उड़ी। एक मनचला साथियों के साथ बाजार से घर जा रही लड़कियों के साथ छेड़खानी किया और विरोध करने पर ईंट-पत्थर चला कर परिजनों पर मनचलों ने हमला भी कर दिया। वहीं पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गंभीरपुर के मंगरावा गांव की रहने वाली चार लड़कियां शनिवार को कुछ काम से बिंद्रा बाजार आयी थी। काम निपटाने के बाद चारों पैदल ही वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बिंद्रा बाजार कस्बा निवासी अमन सरोज पुत्र मंगरू अपने साथियों के साथ इन लड़कियों का बाइक से पीछा करने के साथ ही छेड़खानी करने लगा। लड़कियों ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ खींचतान भी करनी शुरू कर दी। किसी तरह चारो लड़कियां बचते-बचाते घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दिया। जिस पर परिजन जब मनचलों का विरोध किए तो मनचलों ने ईंट-पत्थर से परिजनों पर हमला कर दिया। इसके बाद परिजन थाने पर पहुंच कर नामजद तहरीर दिए। एसओ राम प्रसाद बिंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मनचलों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed