फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only when you create online e-content, Guruji will get the award.

ऑनलाइन ई कंटेंट बनाएंगे तभी गुरुजी पुरस्कार पाएंगे

Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Only when you create online e-content, Guruji will get the award.
आजमगढ़। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। पुरस्कार के लिए शिक्षको 31 मई तक आवेदन करना होगा। आवेदन में देखा जाएगा कि शिक्षक ने कितना ई-मटेरियल उपयोग किया है। आईसीटी आधारित अभिनव प्रयोग में वीडियो आदि से शिक्षण सामग्री बनाने में कितनी मदद ली गई। शिक्षक 31 मई तक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे जाहिर है कि बेसिक शिक्षा परिषद ऐसे शिक्षकों को प्रोत्साहन दे रही है, जो आईसीटी यानी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का अधिकाधिक प्रयोग कर रहे हैं। इस समय अधिकतर प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है। दीक्षा एप को लेकर बार-बार निर्देश भी जारी हो रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि इससे ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा। आईसीटी आधारित गतिविधियों में ऑनलाइन क्लासेज भी आती हैं। आवेदन का प्रारूप आते ही शिक्षक अपनी प्रोफाइल बनाने में जुटे हुए हैं। ऑनलाइन एजुकेशन में किए नए प्रयोग की पीपीटी (पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन) बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed