फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only Mayawati speaks in BSP, said SP leader Dayaram

सपा में हूं तो बोल रहा, बसपा में नहीं मिलता था मौका: दयाराम

Mon, 07 Oct 2019 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Only Mayawati speaks in BSP, said SP leader Dayaram
प्रेसवार्ता को संबोधित करते दयाराम पाल। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा दयाराम पाल का सोमवार को जिले में आगमन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ वहीं मीडिया से रूबरू होने के दौरान उनका दर्द भी छलक कर बाहर आ गया।
विज्ञापन

बसपाई से सपाई हुए दयाराम पाल ने कहा कि सपा में हूं तो बोल रहा, बसपा में रहा तो कभी बोलने का मौका ही नहीं मिला। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर जम कर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि जिस मिशन को लेकर कांशीराम ने पार्टी का गठन किया था आज पार्टी उस मिशन को भूल चुकी है। बसपा में सिर्फ और सिर्फ बहन जी ही बोलती हैं और बाकी सिर्फ सुनते हैं। बाबा साहब के सिद्धांतों से भी बसपा विमुख हो चुकी है, यही कारण था कि वह बसपा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार में आम जनता का शोषण हो रहा है। अब यूपी सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। बाबा साहब, लोहिया व कांशीराम के सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी परिवर्तन का काम करेगी। प्रेसवार्ता के पहले दयाराम पाल के सपा में शामिल होने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलम बदी आजमी, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed