फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 12 millimeters of rain in the past eight days, so far just 20% of rice has been transplanted

Azamgarh News: बीते आठ दिन में सिर्फ 12 मिलीमीटर हुई बारिश, अभी तक सिर्फ 20 फीसदी हुई धान की रोपाई

Thu, 09 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Only 12 millimeters of rain in the past eight days, so far just 20% of rice has been transplanted
बरदह क्षेत्र में निजी संसाधनों से धान की रोपाई करते किसान। संवाद
आजमगढ़। जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून कमजोर हो गया है। इससे धान की रोपाई पर संकट आ गया है। पानी के निजी इंतजामों से अभी तक किसान सिर्फ 20 प्रतिशत ही धान की रोपाई कर पाए हैं। जुलाई महीने के शुरुआती आठ दिनों में लगभग 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीते पांच वर्षों के बारिश के आंकड़े बताते हैं कि जिले में मानसून की शुरुआत लगातार अनिश्चित होती जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ फसलों की बोआई ज्यादातर जून की शुरुआती बारिश पर निर्भर रहती है। जुलाई से धान की रोपाई शुरू हो जाती है। बीते जून में 26.82 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग पिछले साल की तुलना में इस साल कम बारिश होने का पहले ही अंदेशा जता चुका है। जिले में इस बार 1.69 लाख हेक्टेयर में धान के रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। बरदह क्षेत्र के किसान किशन मुरारी राय, बूढ़नपुर क्षेत्र के किसान रामानंद वर्मा, मेंहनगर क्षेत्र के किसान विनोद सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने और नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से लेट पकने वाली धान की फसल प्रभावित होगी। कारण कि किसान पहले उसी की रोपाई करते हैं। मानसून का यही हाल रहा तो रोपाई और उत्पादन दोनों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान श्रीअन्न की बोआई का रखें विकल्प
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ेगा। रोपाई और उत्पादन और घट जाएगा। ऐसे में किसान मूंग, उड़द, अरहर और कोदो, सांवा अन्य मोटे अनाज की बोआई का विकल्प रखें। वैसे भी मोटे अनाज की खेती पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्षवार जुलाई में वर्षा की स्थिति (मिमी में)
2022- 116.96
2023- 111.13
2024- 169.98
2025- 121.20
2026- 12 (अब तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed